Thursday

24-04-2025 Vol 19

पूरी दुनिया तक हो योग महोत्सव की गूंज: गुरमीत

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Lt Gen Gurmeet Singh (Retd) ने शनिवार को कहा कि ‘योग महोत्सव’ की गूंज पूरी दुनिया तक जाना चाहिये। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत पर्यटन विभाग को बधाई दी।

श्री गुरमती ने योगनगरी ऋषिकेश (Rishikesh) में मुनि की रेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव’ (International Yoga Festival 2023) के चौथे दिन शनिवार सुबह मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा कि इस योग महोत्सव की गूंज पूरी दुनिया तक जाना चाहिये। इस दौरान उन्होंने प्रथम सत्र में आयोजित योग कक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा योग प्रशिक्षकों से विभिन्न आसनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत पर्यटन विभाग को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि ऋषिकेश इस दुनिया में योग, ध्यान, साधना के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और आत्मा को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग एक विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया इस रोग से ग्रसित थी तब योग एवं प्रणायाम ने ना सिर्फ़ मानव प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम किया बल्कि लोगों को आत्मबल भी दिया। उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य को ना सिर्फ़ शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है बल्कि इससे मानसिक रूप से भी शांति मिलती है।

श्री सिंह ने कहा कि भारत में योग, साधना, संस्कृति का आपस में बेजोड़ संबंध है। उन्होंने कहा कि संस्कृत शब्द का अर्थ सांसों के कृत है, यानी कि प्रणायाम के दौरान जब संस्कृत के शब्दों का प्रयोग करते हैं तो हमारे मन मस्तिष्क और आत्मा को शांति प्रदान होती है। उन्होंने पर्यटन विभाग को योग महोत्सव का सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार प्रसार करने करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है जहां एक ओर भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है वही भारत के अनुरोध पर यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत योग की शक्ति का प्रमाण पूरा विश्व देख चुका है इसीलिए भारत के अनुरोध पर हर वर्ष 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने राज्यपाल को आयोजन से संबंधित जानकारी दी। (वार्ता)

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *