Thursday

24-04-2025 Vol 19

कांग्रेस ने अजय राय को यूपी का अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले संगठन में कुछ बदलाव किया है। उन्होंने कुछ नई नियुक्तियां की हैं। कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। अगले साल के लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रख कर कुछ नियुक्तियां की गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया है। पिछले दिनों शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। वे वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी संभाल रहे थे।  केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से पूर्व विधायक रह चुके अजय राय को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। पत्र में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के योगदान को भी सराहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जगदीश यादव को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *