Saturday

01-03-2025 Vol 19

Atal Setu पर फिदा हुई रश्मिका मंदाना, 2 घंटे का सफर 20 मिनट में…

मुंबई में अटल सेतु (Atal Setu) के निर्माण के बाद से लोगों को बहुत राहत मिली हैं। 6 लेन वाला यह ट्रांस हार्बर पुल(Trans Harbor Bridge) 21.8 किमी लंबा हैं। और Atal Setu के निर्माण से पहले मुंबई से नवी मुंबई जाने में दो घंटे का समय लगता था। लेकिन अब लोग मात्र 15 से 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी इस सेतु पर फिदा हो गईं और उन्होंने कहा की कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस तरह का विकास भी हो सकता हैं। उन्होंने कहा की इस विकास को देखकर बहुत गर्व होता हैं। और साथ ही अब हम मुंबई से नवी मुंबई तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

मीडिया से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा की आप जानते हैं दो घंटे का सफर अब 20 मिनट में पूरा हो सकता हैं। किसने सोचा था की ऐसा भी हो सकता हैं। लेकिन आज नवी मुंबई से मुंबई तक, गोवा से मुंबई तक और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर काफी सरल हो गया हैं। Atal Setu के इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर बहुत गर्व महसूस होता हैं। भारत को विकास के मामले में अब कोई भी नहीं रोक सकता। और अब कोई यह नहीं कह सकता की भारत में ऐसा नहीं हो सकता। पिछले 10 वर्षों में भारत में बहुत ज्यादा विकास हुआ हैं। साथ ही देश में प्लानिंग भी शानदार तरीके से चल रही हैं।

छह लेन का यह ट्रांस-हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा हैं। और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक हैं। साथ ही इस पुल के बनने से मुंबई और नवी मुंबई आने जाने में घंटों के बजाये महज 15-20 मिनट का समय लगता हैं। Atal Setu की आधारशिला दिसंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी।

Atal Setu का मुख्य लक्ष्य मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना हैं। जिससे सेवरी और न्हावा शेवा जैसे प्रमुख स्थानों के बीच ट्रैवल में कम वक्त लगे। और देश का यह सबसे लंबा पुल 21.8 किलोमीटर लंबा हैं। जिसमें समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर का हिस्सा हैं। और इसके शुरू होने से मुंबई महानगर से नवी मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दूरी भी कम हो गयी। और पुणे, गोवा व दक्षिण भारतीय शहरों की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

OpenAI: कई नई सुविधाओं के साथ शक्तिशाली GPT-4o लॉन्च

DHFL scam: सीबीआई ने धीरज वधावन को किया गिरफ्तार, 34,000 करोड रुपये…

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *