Bhagwant Mann :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ऐलान किया कि सरकार राज्यभर में भारी और लगातार बारिश के कारण लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह राज्यभर से नियमित अपडेट लेकर स्थिति पर हर पल नजर रख रहे हैं। पानी के स्तर और जिलों में किए जा रहे राहत उपायों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से नियमित संपर्क रखा जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि गंभीर संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक भी सहायता पहुंचायी जा रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बांध सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार शाम तक राज्य की स्थिति में हर तरह से काफी सुधार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में हैं और गंभीर संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं। पानी के बढ़ते स्तर से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत तंत्र बनाया गया है। (आईएएनएस)
पंजाब में बारिश से नुकसान पर मुआवजा देगी सरकार : भगवंत मान
Cities
July 12, 2023

NI Desk
Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.
Related Posts
पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान पंजाब के तरनतारन जिले के महदीपुर गांव से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है।
बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा का निधन
बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके निधन को...
जम्मू में बीडीएस ने आईईडी को नस्ट किया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने जम्मू जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।
हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें समन भेजे जाने को चुनौती...
भजनलाल शर्मा अपने जन्मदिन पर लेंगे राजस्थान सीएम पद की शपथ
भाजपा के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर शपथ लेंगे और वह जयपुर विधानसभा सीट से पहले मुख्यमंत्री भी होंगे।
गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का उद्देश्य: विष्णुदत्त शर्मा
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि हर गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए जीवन स्तर में बदलाव लाना केंद्र...
न्यायमूर्ति रितु बाहरी होंगी उत्तराखंड हाई कोर्ट की अगली मुख्य न्यायाधीश
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए अधिसूचना जारी की।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आकाश को उत्तराधिकारी बनाए जाने पर बसपा कार्यकर्ता असमंजस में
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाने के फैसले ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर दिया है।
लापता व्यक्ति का शव 6 टुकड़ों में कटा पॉलीथिन बैग से मिला
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद 45 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भतीजे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और छह...
बंगाल के राज्यपाल के फैसले से राज्य सरकार नाराज
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों से सीधे जानकारी हासिल करने के लिए राजभवन में एक विशेष सेल खोलने के फैसले को लेकर राजभवन और...
दोपहर 3 बजे तक 50.53 प्रतिशत मतदान, चुनावी हिंसा में 13 की मौत
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक 50.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, राज्य भर में चुनाव संबंधी हिंसा में कम से कम 13 लोगों...