Monday

31-03-2025 Vol 19

दिल्ली में भाजपा सरकार की शपथ

delhi bjp govt : 27 साल बाद दिल्ली में गुरूवार को भाजपा सरकार की शपथ हुई। पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उनके साथ छह विधायकों की बतौर मंत्री शपथ हुई। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभालने के बाद कहा, वे ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी। जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। (delhi bjp govt )

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री है।

also read: पहली बार के विधायकों का सीएम बनना

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (delhi bjp govt )

उनके साथ आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, भाजपा का पंजाबी चेहरा आशीष सूद, पार्टी का सिख चेहरा मनजिंदर सिंह सिरसा, कट्टर हिन्दू की छवि वाले कपिल मिश्रा, अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले रविंद्र इंद्राज और पूर्वांचली पंकज कुमार सिंह ने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली है।

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। और दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री हैं।

इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद वह देश में दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। (delhi bjp govt )

इनके अलावा चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह के साक्षी बने।

प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। (delhi bjp govt)

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, (दिल्ली विश्वविद्यालय) कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।’’

कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ यमुना घाट पर आरती में हिस्सा लिया। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाया कि वह अपने जीवन का हर पल उनकी सेवा में समर्पित करेंगी। (delhi bjp govt)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए वह दिन-रात एक कर देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मिलकर विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी।’’ (delhi bjp govt)

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *