CM atishi resign: दिल्ली विधानसभा का चुनाव नतीजों के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
उप राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक उनको कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहने को कहा। साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा भंग कर दी है।
गौरतलब है कि पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान हुआ था। आठ फरवरी को नतीजे आए, जिसमें 27 साल बाद भाजपा बहुमत हासिल करके सत्ता में लौटी।
इस बीच नतीजे के एक दिन बाद रविवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के घर पर पार्टी नेताओं और नए चुने गए विधायकों की बैठक हुई। (CM atishi resign)
also read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस का उद्घाटन किया
BJP की 27 साल बाद सत्ता में वापसी (CM atishi resign)
केजरीवाल ने नए विधायकों से कहा कि वे जनता के लिए काम करें। केजरीवाल के घर पर हुई बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल राय सहित कई नेता मौजूद थे।
पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा की। इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘जनता ने आप के 22 विधायकों पर भरोसा करके जिताया है। (CM atishi resign)
अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेवा करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें। विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना हमारी जिम्मेदारी है’।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीत कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। 1998 में चुनाव हारने के बाद भाजपा कभी नहीं जीत पाई थी।
दूसरी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को लगातार तीसरी बार एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। फिर भी कांग्रेस नेता इस बात से संतोष कर रहे हैं उनकी वजह से आप को हार का सामना करना पड़ा है। (CM atishi resign)