Saturday

01-03-2025 Vol 19

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को जाएंगे अयोध्या

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। वे पटना से गोपालगंज होते हुए सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। बताया जाता है कि अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अपना मुंडन भी कराने वाले हैं। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे। बिहार में जदयू के एनडीए में आने और मिलकर सरकार बनाने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि वे अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे। जानकारी के मुताबिक उनके साथ कई अन्य मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी भी अयोध्या जाएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, वे मंगलवार को गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम को उनके अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। बुधवार को अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम (Lord Sri Ram) की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करेंगे। दरअसल, सम्राट चौधरी की पगड़ी खूब चर्चा में रही। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे।

सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन (Death) के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी। इस बीच, बदली राजनीतिक परिस्थितियों में जदयू भाजपा के साथ आ गई। बिहार में एनडीए (NDA) की सरकार है। हाल में ही संपन्न लोकसभा चुनाव में जदयू एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ी। केंद्र सरकार में भी जदयू सहयोगी की भूमिका में है। सम्राट चौधरी ने तो अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें:

गुलामी के प्रतीक पुराने कानूनों में परिवर्तन का कार्य ऐतिहासिक: मोहन यादव

बदलते परिदृश्य में सभी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार है सेना:जनरल द्विवेदी

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *