Aditya Roy Kapur: 25 नवंबर की शाम न्यूयॉर्क हिल्टन मिडटाउन में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 का भव्य आयोजन हुआ। यह साल खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो को होस्ट किया।
इस आयोजन में बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए, जिनका स्टाइलिश रेड कार्पेट लुक सभी को बेहद पसंद आया।
उनके क्लासी आउटफिट और चार्मिंग पर्सनालिटी ने फैंस को खासा प्रभावित किया। आदित्य का लुक रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट माना जा रहा है।
अगर आप भी अपने लुक्स को निखारना चाहते हैं, तो आदित्य रॉय कपूर से टिप्स लेकर रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए कुछ खास अंदाज अपना सकते हैं। उनके कई शानदार लुक्स आपकी इंस्पिरेशन बन सकते हैं।
also read: Realme GT 7 Pro हुआ लॉन्च: जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
ARK का पहला लुक
सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर के एमी अवॉर्ड्स लुक की बात करते हैं। इस इवेंट में उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ ब्लैक रंग का ब्लेजर और पैंट पहनी थी।
अपने इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने इसके साथ गले में बो टाई लगाई थी। कोट पर लगा ब्रोच उनके लुक को क्लासी बनाने का काम कर रहा था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

ARK का दूसरा लुक
यदि आप रिसेप्शन के लिए आदित्य रॉय कपूर के लुक से टिप्स लेना चाहते हैं तो उनका ये ऑल ब्लैक लुक काफी कमाल का है।
इस पर जो शाइन है, उसकी वजह से आप इसे अपनी कॉकटेल पार्टी में भी कैरी कर सकते हैं। ऐसा लुक देखने में काफी रिच वाइब देता है।

तीसरा लुक
बात करें एक्टर के तीसरे लुक की तो इस लुक में उन्होंने बंद गले का कुर्ता और उसके साथ मैचिंग पैंट्स पहनी हैं। इस तरह से कपड़े काफी आरामदायक होते हैं।
इसे आप किसी और की पार्टी में भी कैरी कर सकते हैं। ऐसे लुक के साथ फुटवियर का चुनाव सोच-समझ के करें, ताकि आपका लुक खराब न दिखे।

चौथा लुक
यदि आपको ब्लैक रंग नहीं पसंद तो ये एक बेहतरीन विकल्प है। मैरून रंग के शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक रंग की पैंट अच्छी लगेगी। ये कॉम्बिनेशन देखने में ही काफी अच्छा और क्लासी लगता है। इसके साथ लेदर वाले जूते ही पहनने में अच्छे लगेंगे। (Aditya Roy Kapur)
