रविवार को घर पर ही आनंद ले गरमा गर्म पाँव भाजी का, जानिए रेसिपी

Pav Bhaji Recipe

Pic Credit : Pinterest

पाव भाजी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। इसे बच्चे हो या बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं। हम आपको पाव भाजी की रेसिपी बता रहे हैं।

Pic Credit : Pinterest

घर पर पाव भाजी बनाना काफी आसान है। इसे घर पर बनाने में  ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। इसे बनाने के लिए सामग्री पहले से ही आपकी किचन में मौजूद होगी।

Pic Credit : Pinterest

इसके लिए सामग्री रिफाइंड तेल, मक्खन, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च, आलू-लौकी, लाल मिर्च, पाव भाजी मसाला, धनिया पाउडर, टमाटर प्यूरी, नमक, पाव।

Pic Credit : Pinterest

भाजी बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। प्याज, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर भून लें। अब इसमें शिमला मिर्च डालें।

Pic Credit : Pinterest

अब इसमें उबले हुए आलू, लौकी को मैश करके पैन में डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लो। नमक, लाल मिर्च, भाजी मसाला डालकर भूनें।

Pic Credit : Pinterest

अब इस मसाले में टमाटर प्यूरी डालें। भाजी में हरा धनिया और मक्खन डालकर थोड़ी देर पका लें। आपकी भाजी बनकर तैयार है।

Pic Credit : Pinterest

अब पाव को बीच में से चाकू से काट ले तवे पर मक्खन डालकर इन्हे सेंक लें। ध्यान रहे पाव पर खूब मक्खन लगाना है।

Pic Credit : Pinterest

गरमा गर्म टेस्टी पाव भाजी बनकर तैयार है। इसे कटे नींबू, कटी प्याज, हरी मिर्च के साथ सभी को सर्व करें।

Pic Credit : Pinterest

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.