गर्मियों में स्किन के लिए लाभदायक है एलोवेरा, त्वचा को रखता है ठंडा 

Aloe Vera

Pic Credit : Pinterest

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। बढ़ती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में एलोवेरा मदद करता है। 

Pic Credit : Pinterest

त्वचा और बालों के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की धूप के असर से बचाते हैं। 

Pic Credit : Pinterest

सनबर्न होने पर आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा त्वचा में ठंडक पहुंचाता है। आप एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं। 

Pic Credit : Pinterest

गर्मी में खासतौर से त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है।

Pic Credit : Pinterest

सेहत के लिए एलोवेरा जूस भी अच्छा माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से पेट की काफी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

Pic Credit : Pinterest

चेहरे पर आप ताजा एलोवेरा जेल निकालकर लगा सकते हैं। इसके लिए पत्ते को साफ धो लें, फिर जेल निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। 

Pic Credit : Pinterest

इस जेल को लेप की तरह पूरे फेस पर लगा लें। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जूस का इस्तेमाल पीने के लिए कर सकते हैं। 

Pic Credit : Pinterest