tirupati laddu row

  • तिरुपति लड्डू विवाद पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

    नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने का विवाद और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक लैब रिपोर्ट के हवाले से यह आरोप लगाया है। इस पर केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। असल में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 18 सितंबर को कहा था कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार के समय लड्डू बनाने में घी की जगह मछली का तेल और जानवरों की चर्बी मिलाई जाती थी। जगन मोहन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने इसका खंडन किया है।...