कांग्रेस कैसे लड़ रही है चुनाव
दो राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और राहुल गांधी पहले अमेरिका गए और फिर हिमाचल प्रदेश चले गए, जहां उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टी मना रहे थे। सोचें, चुनाव के बीच राहुल छुट्टी मनाने चले गए! उससे पहले वे हरियाणा के करनाल गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका में रह रहे एक युवक के परिजनों से मुलाकात की थी। उसका मैसेज चुनाव में अच्छा गया होगा लेकिन पारंपरिक तरीके से चुनाव प्रचार करने में राहुल गांधी पता नहीं क्यों हिचक रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर का सिर्फ एक दौरा किया। वहां बुधवार को दूसरे...