CM Nayab Singh Saini

  • चुनाव में सीएम सैनी ही भाजपा का चेहरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान कर दिया है कि हरियाणा में भाजपा अकेले लड़ेगी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पर लड़ेगी और चुनाव के बाद सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है कि सैनी को लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस तरह का दांव भाजपा ने उत्तराखंड और गुजरात में आजमाया था। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदला गया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह पहले तीरथ सिंह रावत बने और फिर पुष्कर सिंह धामी बने। इसी तरह 2022 में ही गुजरात चुनाव से पहले...

  • हरियाणा की सरकार अल्पमत में

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है, जिससे सरकार अल्पमत में आ गई है। इन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया है। चुनाव के बीच निर्दलीय विधायकों के भाजपा का साथ छोड़ने का चुनाव पर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले  भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदला था और 10 विधायकों वाली सहयोगी जननायक जनता पार्टी से तालमेल खत्म किया था। बहरहाल,...

  • सैनी ने विश्वास मत हासिल किया

    चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल कर लिया। एक दिन पहले तक भाजपा की सहयोगी रही जननायक जनता पार्टी ने विश्वास मत पर वोटिंग का बहिष्कार किया। उसके विधायक वोटिंग के समय सदन से बाहर चले गए। हरियाणा विधानसभा के एक निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Haryana Floor Test यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा इससे पहले विश्वास प्रस्ताव में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने...

  • खट्टर राज खत्म, सैनी सीएम

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदल दिया है। मंगलवार को उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिल कर इस्तीफा सौंपा और उसके बाद शाम में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार को हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री खट्टर की जम कर तारीफ की थी और उनको अपना दोस्त बताया था। उसके 24 घंटे में खट्टर की विदाई हो गई। खट्टर के इस्तीफे के बाद...