Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने क्यों नही लॉन्च की महिला योजना?

Narendra Modi

New Delhi, Mar 01 (ANI): Prime Minister Narendra Modi addresses the post-budget webinar on agriculture and rural prosperity through video conferencing, in New Delhi on Saturday. (ANI Photo)

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडिम में एक भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस योजना को लॉन्च किया। उससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार करीब 20 लाख महिलाओं को ढाई हजार रुपए प्रति महीना देगी। चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनाइए और आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में ढाई हजार रुपए आ जाएंगे।

लेकिन आठ मार्च को महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं, बल्कि उनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ और एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। क्या इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने यह योजना नहीं लॉन्च की? महिला दिवस के मौके पर वे अपने गृह प्रदेश गुजरात में रहे और वहां उन्होंने महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह भी कहा जा रहा है कि दूसरे भाजपा शासित राज्यों में भी यह योजना लॉन्च हुई थी तब भी प्रधानमंत्री ने उसे लॉन्च नहीं किया था। लेकिन यह तर्क गले नहीं उतर रहा है। यह राजधानी की योजना है, जिसके बारे में बड़ी घोषणा खुद प्रधानमंत्री ने की थी। इसलिए अगर वे दिल्ली में इसे लॉन्च करते तो देश भर में इसका मैसेज जाता। खासकर बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका मैसेज जाता। तभी माना जा रहा है कि इसके पीछे कोई न कोई राज है।

Exit mobile version