trump and musk : यह लाख टके का सवाल है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्यों भारत का अपमान करना और उसे पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक इस बात पर लहालोट हो रहे हैं कि ट्रंप ने मोदी के लिए कुर्सी खींची, उनको ग्रेट लीडर बताया और अपना दोस्त कहा (trump and musk)
लेकिन दूसरी ओर ट्रंप अवैध भारतीय प्रवासियों को बेहद अपमानजनक तरीके से भारत वापस भेज रहे हैं और उसका वीडियो शेयर करके मजाक बनाया जा रहा है।
क्या भारत को उदाहरण बना कर ट्रंप दुनिया को दिखाना चाहते हैं? अगर ऐसा नहीं होता तो सीधे व्हाइट हाउस से प्रवासी भारतीयों के वीडियो नहीं जारी होते। (trump and musk)
also read: पीएम मोदी के वादों को रेखा गुप्ता ने किया झूठा साबित: आतिशी
टेस्ला भारत में 36 लाख में…. (trump and musk)
पहले तो अमेरिका की बॉर्डर पुलिस के प्रमुख ने वीडियो जारी किया था, जिसमें अवैध भारतीय प्रवासियों को चेन से बांध कर जहाज में बैठाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई।
जब भारत में इस पर विवाद हुआ तो विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने इस बारे में अमेरिका से बात की है और अब ऐसा नहीं होगा। लेकिन उसके बाद दो जहाज और आए, जिनमें कुछ नहीं बदला था। अवैध प्रवासियों को चेन से बांध कर सैन्य विमान से भेजा गया।
अब 41 सेकेंड का एक वीडियो व्हाइट हाउस ने जारी किया है, जिसमें भारत सहित दूसरे कई देशों के प्रवासी हथकड़ी और बेड़ी में दिख रहे हैं। (trump and musk)
इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके करीबी सहयोगी इलॉन मस्क हंसते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो देख कर मस्क कह रहे हैं कि, मजा आ गया।
सोचें, वही मस्क अपनी 21 लाख की कार 36 लाख में भारत में बेचने आ रहे हैं। एक बड़ा सवाल यह भी है कि रूस और चीन के तीन तीन लाख अवैध प्रवासी अमेरिका में हैं। लेकिन उनको उस तरह से नहीं निकाला जा रहा है, जैसे भारतीयों को निकाला जा रहा है। (trump and musk)