Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अब विधानसभा चुनाव के लिए तैयार बीजेपी, 4 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

नई दिल्ली। भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

यह भी पढ़ें:

सलमान खान के साथ काम करेंगे ‘जवान’ डायरेक्टर एटली

प्रियंका चोपड़ा ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं

Exit mobile version