Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पटना में राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस साल तीसरी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पदयात्रा में हिस्सा लिया और पटना में संविधान सम्मान सम्मेलन में भी शामिल हुए। बाद में उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पटना की सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और शेयर बाजार में भारी गिरावट पर तंज करते हुए कहा कि, ‘मोदी जी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं’। उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण शेयर बाजार में गिरावट है।

राहुल गांधी ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नमक सत्याग्रह, नोनिया समाज और अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हुई। इसमें सामाजिक परिवर्तन में जगजीवन राम के योगदान पर भी चर्चा होगी।

Also Read: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: राहुल गांधी की राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की अपील

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बेगूसराय में ‘पलायन रोको’ यात्रा में हुए शामिल

राहुल गांधी ने इस सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। मोदी जी शायद माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे’। शेयर बाजार में भारी गिरावट पर राहुल ने कहा, ‘अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने शेयर बाजार की धज्जियां उड़ी दी है। आज मार्केट धराशाई हो गया है’। उन्होंने आरएसएस पर भी हमला बोला और कहा, ‘देश के संविधान में सावरकर की सोच नहीं है। इसमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और अंबेडकर जैसे लोगों की सोच है’। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि आज इस देश में आदिवासी, दलित, पिछड़े सेकंड ग्रेड के नागरिक हैं।

इससे पहले उन्होंने बेगूसराय में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हिस्सा लिया। कन्हैया कुमार के साथ एक किलोमीटर पैदल यात्रा की। हालांकि बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वे कन्हैया कुमार के साथ एक किलोमीटर पैदल चले। राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा रद्द कर दी गई। बाद में राहुल गांधी ने पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘अगर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है तो सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयारी करनी होगी। सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ समन्वय बनाकर चलना है’।

Pic credit : ANI

Exit mobile version