Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

लवली होंगे दिल्ली के प्रोटेम स्पीकर

delhi protem speaker

delhi protem speaker :  दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें विधायकों की शपथ होगी और स्पीकर का चुनाव होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता स्पीकर होंगे। उससे पहले उप राज्यपाल की ओर से पूर्व कांग्रेस नेता और भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

इस बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी कर्मचारियों को हटा दिया।

इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों, कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें फौरन अपने मूल विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। (delhi protem speaker)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दोपहर सचिवालय में मंत्रियों, अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्लुडी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया था।

also read: भागवत, मोदी और विपक्ष

दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू (delhi protem speaker)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलीं। शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने पर मुहर लगाई। (delhi protem speaker)

उन्होंने कहा कि 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर फैसला हो सकता है। नए विधायक भी इसी दिन शपथ लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर होंगे।(delhi protem speaker)

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा सत्र में 25 फरवरी को सीएजी की सभी 14 लंबित रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की शराब नीति में गड़बड़ी से दिल्ली को 2,026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और आप की सरकार की आलोचना करने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा विपक्ष को अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब सीएजी की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे’।

Exit mobile version