Karni Sena attacks : संसद की कार्यवाही के दौरान राणा सांगा को गद्दार कहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।
आगरा के उनके आवास पर एक हजार से ज्यादा लोगों ने हमला किया। हमलावर अपने साथ बुलडोजर लेकर गए थे। जिस समय हमला हुआ उस समय सुमन संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में थे।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। (Karni Sena attacks)
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनके घर के बाहर रखी कुर्सियां तोड़ दीं।
उन्होंने मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुसने की भी कोशिश की। करणी सेना के कार्यकर्ताओं को रोकने में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस हंगामे के समय सांसद सुमन के घर से एक किलोमीटर दूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम चल रहा था। (Karni Sena attacks)
also read: धोनी की CSK के खिलाफ कोहली का कहर! आंकड़े देख दंग रह जाएंगे
यह विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा ( Karni Sena attacks)
यह विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। तभी करणी सेना या किसी अन्य संगठन की ओर से इस तरह के हमले की आशंका थी। तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी और जवानों को तैनात किया गया था। (Karni Sena attacks)
लेकिन करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। उनको रामजीलाल सुमन के घर तक पहुंचने से रोकने की बहुत कोशिश हुई। हमले को देखते हुए सपा सांसद की सोसायटी के गेट बंद करा दिए गए हैं।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हंगामे को रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता भी सांसद के घर पहुंच गए। उनकी करणी सेना के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। हालांकि फिर भी हालात संभाल नहीं पाए। (Karni Sena attacks)
कई थानों की फोर्स पहुंची, तब जाकर पुलिस कार्यकर्ताओं को खदेड़ पाई। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राणा सांगा जी के सम्मान में आज आगरा में इतिहास लिखा गया।
पुलिस ने लाठीचार्ज की, मेरा पैर टूट गया है’। करणी सेना के पदाधिकारियों ने हमले का वीडियो भी जारी का है। (Karni Sena attacks)
गौरतलब है कि औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है।
फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो’। इस मसले पर उसी दिन से विवाद चल रहा है। (Karni Sena attacks)