Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला

मुंबई।

मुंबई। हिंदी फिल्मों के अभिनेता सैफ अली खान बुधवार को आधी रात के बाद उनके घर में हमला हुआ। बताया जा रहा है कि चोरी की नीयत से उनके घर में घुसे एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से वार किया, जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। गुरुवार को दिन में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहली तस्वीर जारी की। वह रात ढाई बजे छठी फ्लोर पर नीचे उतरता दिखा। सैफ पर हमला उनके खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब ढाई बजे के करीब हुई।

इस हमले में सैफ को गले, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू का घाव लगा था। घायल सैफ को रात में लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तमानी ने गुरुवार को बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी गेडाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमलावर सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और हमले के बाद सीढ़ियों से ही भागा। जानकारी के मुताबिक हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। उसे बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखा गया था। पुलिस ने जबरन घर में घुसने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि चोरी की नीयत से उनके घर में घुसे एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से वार किया, जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। गुरुवार को दिन में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहली तस्वीर जारी की। वह रात ढाई बजे छठी फ्लोर पर नीचे उतरता दिखा। सैफ पर हमला उनके खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब ढाई बजे के करीब हुई।

इस हमले में सैफ को गले, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू का घाव लगा था। घायल सैफ को रात में लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तमानी ने गुरुवार को बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी गेडाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमलावर सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ और हमले के बाद सीढ़ियों से ही भागा। जानकारी के मुताबिक हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। उसे बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखा गया था। पुलिस ने जबरन घर में घुसने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version