Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

तीन दिनों में 51,000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

जम्मू। 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के बाद से अब तक 51,000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 6,537 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिले के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 6,537 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए। 

अधिकारियों ने बताया इनमें से 2106 श्रद्धालु 105 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ सुबह 3.05 बजे बालटाल बेस कैंप (Baltal Base Camp) के लिए रवाना हुए, जबकि 4,431 तीर्थयात्री 156 वाहनों में सवार होकर सुबह 3.50 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर (Pahalgam Cave Temple) मार्ग या 14 किलोमीटर वाले छोटे बालटाल मार्ग (Baltal Route) से यात्रा करते हैं। 

पहलगाम मार्ग (Pahalgam Route) का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वाले ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7,000 से अधिक ‘सेवादार’ (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘कल्कि 2898 एडी’, 625 करोड़ रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

श्वसन तंत्र के वायरल संक्रमण से बच्चों की इम्युनिटी हुई मजबूत

हाथरस सत्संग में मची भगदड़, अब तक 75 की मौत

Exit mobile version