Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए

drink water (1)

Image Credit: Health

कई लोग खाना खाने के साथ ही पानी लेकर बैठते हैं और कुछ लोग खाना खाते ही तुरंत पानी पी लेते हैं। ये तरीका आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप गलत समय पर पानी पीते है तो पाचन क्रिया खराब भी हो सकती है। इसके अलावा शरीर के कई अन्य अंग को भी प्रभावित कर सकता है और इससे कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। तो, आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। इसकी वजह से होता ये है कि आपने जो भी खाया हो उसके बाद पानी पी लिया है तो, पानी पचने की क्रिया को डिस्टर्ब कर देता है। ये आपके पाचन एंजाइम्य को धो देता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। जैसे ये प्रोटीन मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है। ये फैट पचाने की गति को प्रभावित करता है और ये कार्ब्स के पचने की गति को भी प्रभावित कर देता है। इससे ये सब पेट में लंबे समय तक रहते हैं और अपच व एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं।

अगर आपको इन तमाम समस्याओं से बचना है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं ताकि आपकी पाचन गतिविधियां सही रहें। इसके अलावा इस तरह से पानी पीना आपको फूड पाइप, पेट और आंतों के काम काज को भी प्रभावित नहीं करता है। साथ ही जब आप 30 मिनट बाद पानी पीते हैं तो ये भोजन को तोड़ने और इन्हें संसाधित करने में मदद करता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी इन फूड्स को तोड़ने में मदद करता है ताकि आपका शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर सके। पानी मल को भी नरम बनाता है, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। इस प्रकार से खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना ही सही और जरूरी तरीका है।

यह भी पढ़ें :- गरमी से थोड़ी राहत संभव

यह भी पढ़ें :- आईआईटी डिग्री को भी रोजगार नहीं!

Exit mobile version