Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बारिश के मौसम में अपनी आंखों का ऐसे रखें ख्याल

Eyes

इस समय बारिश का मौसम चल रहा हैं, कई जगह खूब बारिश हो रही है, लोग खूब बरसात का आनंद ले रहे है, बारिश का मौसम खुशियां तो लाता है, लेकिन यह आंखों के लिए थोड़ा परेशानी वाला भी हो सकता है। इस मौसम में पिंक आई का इंफेक्शन (infection) होने का खतरा ज्यादा रहता है। कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) एक आम आंखों का इंफेक्शन (infection) है, जो वायरस, बैक्टीरिया या एलर्जी के कारण हो सकता है। इसमें आंखें लाल हो जाती हैं, खुजली होती है और आंखों से पानी निकलता रहता है।

मानसून के दौरान आंखों में इंफेक्शन (infection) का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश का पानी गंदा हो सकता है, जिसमें बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं। नमी का बढ़ना भी आंखों में इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसीलिए बरसात के मौसम में अपनी आंखों का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान उपायों के बारे में…

बार-बार हाथ धोएं
यह सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। आंखों को छूने से पहले और बाद में, साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।

आंखों को न छुएं
हाथों पर बैक्टीरिया और वायरस मौजूद हो सकते हैं, जो आंखों में जाकर इंफेक्शन (infection) का कारण बन सकते हैं। इसलिए, आंखों को छूने से बचें। अगर आपको खुजली हो रही है, तो ठंडे से कपड़े से आंखों के आसपास सिकाई करें।

अपना पर्सनल चीजें शेयर न करें
तौलिया, रुमाल, आई मेकअप जैसे सामान दूसरों के साथ शेयर न करें। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

मेकअप का कम इस्तेमाल करें
मानसून के दौरान वाटरप्रूफ और ऑयल-फ्री मेकअप का कम इस्तेमाल करने की कोशिश करें। मेकअप सोने से पहले जरूर हटाएं।

आंखों की सफाई का ध्यान रखें
अपनी आंखों को दिन में कम से कम दो बार साफ पानी से धोएं। ऐसा करने से धूल और मिट्टी निकल जाएंगी।

अगर आपको आंखों में लाली, खुजली या जलन महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। आंखों में किसी भी तरह की दवा खुद से लगाने से बचें। इन आसान उपायों को अपनाकर आप मानसून के दौरान कंजंक्टिवाइटिस से बच सकते हैं और अपनी आंखों की देखभाल कर सकते है।

Exit mobile version