Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस पर होगी सुनवाई

युवा

नई दिल्ली, भाषा। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने 10 मार्च को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ उनके विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सुनवाई के लिए बुलाया है।लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, दुबे को 10 मार्च को भाजपा सांसद सुशील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना है।

सचिवालय ने 10 फरवरी को लिखे एक पत्र में लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान’ देने के लिए भाजपा सांसदों दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर राहुल गांधी से जवाब मांगा था। राहुल गांधी ने 15 फरवरी को अपना जवाब भेजा था। बजट सत्र के पहले भाग में राहुल गांधी के भाषण के बाद दुबे और जोशी ने उनके खिलाफ नोटिस दिया था। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

Exit mobile version