Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज निधन हो गया। उनकी आयु 75 वर्ष थी। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैै।

शरद यादव ने आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल में यादव को इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी की हालत में लाया गया था और उनका शरीर काम नहीं कर रहा था जांच के बाद पाया गया कि उनकी नाड़ी की धड़कन बंद हो गई है और रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था उनका प्रोटोकॉल के अनुसार सीपीआर कराया गया। बार-बार प्रयास करने के बावजूद उनकी धड़कन वापस नहीं हो सकी और उन्हें रात्रि 10:19 पर मृत घोषित कर दिया गया। यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की सूचना दी।

Exit mobile version