Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, यूपी में सहारनपुर और हिमाचल में चंबा हिला

नई दिल्ली | Earthquake In India: देश के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह भूकंप से धरती कांप उठी है। अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। अब तो ऐसा लगने लगा है कि, भूकंप भी देश के लोगों के लिए आम बात हो गई है। जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के भाव हर रोज गिरते-बढ़ते रहते हैं उसी तहर देश में कहीं न कहीं भूकंप के झटके भी लगते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- जेएलएफ में अब वह बात नहीं जो हुआ करती थी- श्रुति व्यास

शनिवार यानि आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और हिमाचल के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर में आज सुबह 7ः43 बजे भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। गनीमत ये रही कि भूकंप की तीव्रता कम रही।

ये भी पढ़ें:- Shahjahanpur: रहस्यमई बीमारी से किशोरी की मौत, एक ही परिवार के 8 लोग आए चपेट में, गांव में हड़कंप

भूकंप से हिला पहाड़ी शहर चंबा
वहीं दूसरी ओर, आज हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। आज सुबह 9ः52 पर भूकंप के हल्के झटके आए। जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.7 मापी गई।

ये भी पढ़ें:- खम्मम के शिगूफ़े का पेच-ओ-ख़म

घरों से बाहर दौड़े लोग
Earthquake In India: कड़ाके की ठंड के बीच सुबह लोग घरों में दुबके हुए थे तभी भूकंप के झटकों ने लोगों में हड़कंप मचा दिया और दोनों ही जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। हालांकि, दोनों ही जगहों पर गनीमत ये रही कि, भूकंप के झटकों की तीव्रता कम रही जिससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें:- जाति जनगणना पर बिहार को बड़ी राहत

Exit mobile version