Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 लोगों का काल बन कर आई शुक्रवार की सुबह

Accident

Twitter - ANI

नासिक | Nashik Bus Accident: महाराष्ट्र के नासिक में 10 लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह काल बन कर आई। यहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिरडी जा रही एक बस का नासिक में भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए।

Bus Truck Collision: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई है। इस हादसे में एक प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल और केसीआर कांग्रेस को पसंद नहीं

बस से शिरडी जा रहे थे सभी लोग
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री साईं बाबा के दर्शन करने के लिए शिरडी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया। हदसे में घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- असम में कांग्रेस और एआईयूडीएफ की दूरी बढ़ी

बस-ट्रक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
Nashik Bus Accident:  बताया जा रहा है कि, ये बस और ट्रक के बीच हुई ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस इन्हें मौके से हटवाने का काम कर ही है। बस में सवार सभी यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ बताए जा रहे है। पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:- जज नियुक्ति में सरकार व संसद की भूमिका न हो

Exit mobile version