Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सैफ पर हमला करने वाले ‘बांग्लादेशी’ है

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर उनके फ्लैट में घुस कर हमला करने वाला संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिया हो सकता है। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करके लाए गए आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। मुंबई पुलिस ने उसकी दो हफ्ते की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने पांच दिन की हिरासत में भेजा है। पांच दिन के बाद हिरासत बढ़ाई जा सकती है।

उससे पहले रविवार की सुबह मुंबई पुलिस ने इस गिरफ्तारी पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। मुंबई पुलिस के मुताबिक सैफ के हमलावार का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। शुरुआती पूछताछ में उसके बांग्लादेशी होने की बात सामने आ रही है। वह नाम बदलकर मुंबई में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि उसके बांग्लादेशी होने का संदेह इसलिए है क्योंकि भारतीय होने का कोई पुख्ता सबूत वह नहीं पेश कर पाया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस हिरासत में लेने के बाद पूछताछ करेगी तो कई बातों का खुलासा होगा।

बहरहाल, मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह पता चला है कि मोहम्मद इस्लाम चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। मुंबई पुलिस ने बताया है कि अभी तक की जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि वह पहले कभी सैफ के फ्लैट में या सोसायटी में गया है या नहीं। हालांकि पहली नजर ऐसा ही लग रहा है कि वह पहली बार सैफ के घर में दाखिल हुआ। वह मुंबई में बिजॉय दास के नाम से रह रहा था।

Exit mobile version