Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Nagpur: संघ मुख्यालय को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई | Blast Threat: नए साल की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के नागपुर में संघ मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। हर बार की तरह इस बार भी अज्ञात शख्स ने कॉल करके पुलिस महकमें में हलचल मचा दी है। गौरतलब है कि, इसके एक दिन पहले शुक्रवार को कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा की ओर से आए एक मेल में मुंबई के माउंट मेरी चर्च पर हमला करने की भी धमकी दी गई थी।

ये भी पढ़ें:- तुनिषा मौत मामला : शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

बढ़ाई गई संघ मुख्यालय की सुरक्षा
Blast Threat: नए साल के लिए जश्न की सुरक्षा तैयारियों में लगी महाराष्ट्र पुलिस ने संघ मुख्यालय को उड़ाने की धमकी ने बड़ी परेशानी में डाल दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही साथ संघ मुख्यालय की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यालय की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा इलाके में रहने वाले लोगों के मूवमेंट पर भी खासी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत अभी कर्नाटक दौर पर हैं।

ये भी पढ़ें:- दुनिया में नए साल 2023 का आगाज, जश्न में डूबे लोग

पुलिस जारी नहीं किया आधिकारिक बयान
Blast Threat: जानकारी के मुताबिक, संघ मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया बताया गया है। हालांकि नागपुर पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- मोदी से मिले बघेल, छत्तीसगढ़ से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

कड़ी सुरक्षा से घिरा है संघ मुख्यालय
Blast Threat: महाराष्ट्र के नागपुर जिल में स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बेहद ही कड़ी है। सीआरपीएफ के जवान यहां पहले से ही सुरक्षा में तैनात है। इसी के साथ यहां पर वीडियोग्राफी या फिर किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर भी कड़ी पाबंदी है।

ये भी पढ़ें:- मोदी से मिले बघेल, छत्तीसगढ़ से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

Exit mobile version