Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हिजाब के समर्थन में दिए बयान को लेकर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘व्याकुल भारत’ बताते हुए कहा कि वे वोट की खातिर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि देश में सामाजिक, सौहार्द नहीं रहे, इसलिए वह दूसरों को भड़काने का काम करते हैं। Giriraj Singh Distressed India

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात के दौरान हिजाब से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि महिला जो पहनना चाहती है, वो खुद तय करे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे ‘व्याकुल भारत’ हैं। उन्हें लग रहा है कि एक देश में एक कानून नहीं रहे। वे वोट की खातिर दूसरों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

यह कानून का देश है। कानून से काम चलता है और यही काम करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी को कह देंगे कि यह पहनो, किसी को कह देंगे वह पहनो, लेकिन देश व्यवहार और कानून से चलेगा। राजस्थान के मंत्री के अकबर को आक्रांता बताए जाने के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। कांग्रेस ने भारत के महापुरुषों को नेपथ्य में डाल दिया था। अकबर मुगल शासक ही तो था, आक्रांता ही था।

यह भी पढें

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर

राज्यों में किसान ट्रैक्टर रैलियां

पंकज उधास के निधन से बॉलीवुड में शोक

 

Exit mobile version