Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सचिन-जिगर: हनी बनी के पहले गाने ये सफर का अनावरण

सचिन-जिगर

मुंबई | संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने शो सिटाडेल: हनी बनी के पहले गाना ये सफर का अनावरण किया।

सचिन-जिगर ने ‘ये सफर’ के लाइव प्रदर्शन से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

जिगर व सचिन ने प्रिया सरैया और शिल्पा राव के साथ मिलकर शो के अपने पहले गाने ‘ये सफर’ के लाइव प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रोमांटिक गीत हनी और बनी की प्रेम कहानी कहता है, जिसका किरदार वरुण धवन और सामंथा प्रभु ने निभाया है। निर्देशक राज और डीके के साथ उनके सहयोग के बारे में बात करते हुए, सचिन-जिगर ने कहा, राज और डीके के साथ हमारा सफर शोर इन द सिटी में ‘साइबो’ से शुरू हुआ और गो गोवा गॉन, द फैमिली मैन, स्त्री, फ़र्ज़ी और अब सिटाडेल: हनी बनी के साथ जारी रहा। एक रचनात्मक टीम के रूप में, हमें कभी भी आप सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देने का मौका नहीं मिला। शो का यह रोमांटिक गीत राज व डीके और प्रिया व शिल्पा की तरफ से एक धन्यवाद नोट हैं।

सचिन-जिगर और शिल्पा राव द्वारा गाए गए इस गीत को कंपोज किया था और प्रिया सरैया ने इसे लिखा था। ‘ये सफर’ के अलावा, शो का एक और गाना, जो कि शो का टाइटल ट्रैक है, को भी ऐश किंग के साथ नए टैलेंट शुभम और श्रुति ने लाइव परफॉर्म किया।

राज और डीके के साथ सचिन-जिगर का आठवां सहयोग

सचिन-जिगर ने कहा की राज व डीके बहुत ही बहादुर हैं। और इसका सबूत यह हैं कि जब भी हमने साथ काम किया हैं। हम हमेशा एक नई आवाज और नई प्रतिभा को सामने लाने में सक्षम रहे हैं और सिटाडेल का यह नया टाइटल ट्रैक इसका एक आदर्श उदाहरण है।

उन्होंने पहले शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, फ़र्ज़ी, द फ़ैमिली मैन, स्त्री और कई अन्य पर एक साथ काम किया है। सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके और सचिन-जिगर के बीच 8वां सहयोग है।

सचिन-जिगर का सिंगल डायमंड नी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं। और वह राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 की रिलीज के लिए भी तैयार हैं।

Read More: बागड़े और मिश्र अभिनंदन-वंदन कार्यक्रम में शामिल

Exit mobile version