Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फरवरी में 1.49 लाख करोड़ जीएसटी

नई दिल्ली। वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी का संग्रह लगातार डेढ़ लाख करोड़ रुपए मासिक पर बना हुआ है। फरवरी 2023 में सरकार ने जीएसटी से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2022 में सरकार को जीएसटी से 1,33,026 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था।

जनवरी 2023 में जीएसटी का कलेक्शन 1,55,922 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन रहा है। अप्रैल में ये 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा था। इसके बाद सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन जनवरी में था, जब करीब 1.56 लाख करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह हुआ था।

ताजा आंकड़े जारी करते हुए वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि जीएसटी कलेक्शन लगातार 12वें महीने 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में हुई जीएसटी कौंसिल की बैठक में सरकार ने तरल गुड़ यानी राब से लेकर पेंसिल और शार्पनर जैसे उत्पादों पर जीएसटी में कमी थी। कुछ उत्पादों पर जीएसटी शून्य कर दिया गया था।

Exit mobile version